लाल किले में हुई हिंसा मामले में जम्मू से 2 और आरोपी गिरफ्तार
Date posted: 23 February 2021

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के लिए लाल किले में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी जम्मू से गिरफ्तार किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आरोपी मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
45 वर्षीय मोहिंदर सिंह सतवारी में चतरा मिल इलाके का निवासी है और वह कश्मीर संयुक्त मोर्चा संगठन का अध्यक्ष है। दंगों की साजिश में मोहिंदर का अहम रोल था। वहीं 23 साल का मनदीप सिंह जम्मू के गोले गुजराल का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल मित्तल ने कहा, “हमें जानकारी मिली है कि इन दोनों आरोपियों ने लाल किले में हुए दंगों में सक्रियता से हिस्सा लिया था और वे दंगों के अहम साजिशकर्ता भी हैं।”
Facebook Comments