अरब सागर में तौकते चक्रवात के कहर से 22 की मौत
Date posted: 20 May 2021

मुंबई: चक्रवाती तूफान तौकते की चपेट में आए अरब सागर में चलते जहाज बार्ज पापा-305 में सवार कम से कम 22 लोगों की भीषण त्रासदी में मौत हो गई। अधिकारियों ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। उनके शवों को भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा मुंबई लाया गया है जो पिछले 48 घंटों से बचाव अभियान पर गए थे।
पश्चिमी नौसेना कमान ने 22 लोगों की मौत की पुष्टि की, जबकि मुंबई से लगभग 175 किलोमीटर दूर बॉम्बे हाई फील्ड्स के पास अभी भी तड़के समुद्र में लापता 50 अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास चल रहे हैं।
Facebook Comments