उत्तर प्रदेश में 23132 कोरोना के एक्टिव मामले हैं: अलोक कुमार
Date posted: 7 November 2020

लखनऊ: प्रदेशके प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,53,043 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,57,62,343 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2173 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 23132 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
उन्होंने बताया कि आज आर0टी0पी0सी0आर0 सरकारी लैब से 59,406 तथा आर0टी0पी0सी0आर0 निजी लैब से 2292 कोविड-19 की टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकीय उपचार के लिए ई-संजीवनी पोर्टल शुरू किया गया है। ई-संजीवनी के माध्यम से कल 2891 लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। अब तक कुल 1,90,304 लोगों ने ई-संजीवनी पोर्टल पर चिकित्सकीय परामर्श लिया।
Facebook Comments