देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,66,161 नए मामले, 3,754 की मौत
Date posted: 10 May 2021

नई दिल्ली: भारत में कोरोना के मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,66,161 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान महामारी से 3,754 लोगों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
रविवार को, भारत ने 1 मई के बाद पांचवीं बार 4.03 लाख मामले दर्ज किए थे। शुक्रवार को, भारत में सबसे अधिक 4,14,188 मामले दर्ज किए गए।
पिछले 18 दिनों में भारत में रोजाना 3 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए और 3,000 से अधिक लोगों की मौत हुई।
Facebook Comments