आदेश गुप्ता ने दिल्लीवासियों के कल्याणर्थ कनॉट प्लेस स्थित शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
Date posted: 21 July 2022

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपनी धर्मपत्नी अनुराधा गुप्ता के साथ आज दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दिल्ली के लोगों के कल्याणार्थ रुद्राभिषेक किया। गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि भगवान शिव के प्रार्थना मात्र से ही सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और सावन का यह पावन महीना विशेष रुप से भगवान शिव को समर्पित हैं। इसलिए मैं भगवान शिव से यही प्रार्थना करुंगा कि दिल्लीवासियों को हमेशा सुख, समृद्धि और संपन्नता के साथ आगे बढ़ते रहने की राह प्रदान करें।
आदेश गुप्ता ने दिल्लीवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि भगवान शिव दुनिया के कष्टों को हरने वाले है। सावन महीने में भोलेनाथ के पूजा का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि मां पार्वती ने इसी महीने में निराहार रहकर भगवान शिव को पाने के लिए तप किया था। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा सहित श्रद्धालु उपस्थित थे।
Facebook Comments