आदेश गुप्ता आज से शुरू करेंगे 14 दिन का जिले में संगठनात्मक प्रवास

नई दिल्ली:  दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख अशोक गोयल ने जानकारी दी कि गुरुवार से दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता 14 दिनों का संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम शुरू करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत नवीन शाहदरा जिले से की जाएगी। इसी तरह 14 दिन तक प्रत्येक जिले में आदेश गुप्ता संगठनात्मक प्रवास करेंगे। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

अशोक गोयल ने बताया कि अभी हाल ही में दिल्ली भाजपा में पुर्नगठन किया गया। नये जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये गए हैं। इसको देखते हुए और संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और संगठन विस्तार के लिए उनसे विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने ने कहा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष अपने प्रवास के दौरान लोगों से कोरोनकाल से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी लेंगे।

Facebook Comments