राज्यसभा चुनाव के लिए BJP के सभी प्रत्याशियों ने किया नामांकन पत्र दाखिल
Date posted: 27 October 2020

लखनऊ : राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने आज सामूहिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी व डा. दिनेश शर्मा जी सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्रीगण उपस्थित रहे।
इसके पूर्व सुबह लगभग 10ः30 बजे पार्टी के राज्य मुख्यालय के कुशाभाऊ ठाकरे हाल में राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी, अरूण सिंह, हरिद्वार दूबे , बृजलाल, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बी.एल. वर्मा व सीमा द्विवेदी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल जी ने सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात् पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सभी प्रत्याशी भाजपा विधानमण्डल दल कार्यालय के लिए निकले।
बाद में पार्टी के विधानमण्डल दल कार्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा के नेतृत्व में राज्यसभा चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी नामांकन करने पहुंचे।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, ब्रज बहादुर भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविन्द नारायण शुक्ला, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, आशुतोष टण्डन गोपाल, रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री बलदेव ओलख सहित कई अन्य वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।
Facebook Comments