प्रदूषण,डेंगू व मलेरिया पर लगाम लगाने हेतु युद्ध स्तर पर कर रहे हैं कार्य

नई दिल्ली:  दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु मद्देनजर तीनों नगर निगम युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं और निगमों के महापौर स्वयं कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। तीनों निगमों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए दिल्ली भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने की मुहिम में पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा आज आनंद विहार क्षेत्र में वाटर स्प्रिंकलर द्वारा सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया गया तथा एन्टी स्मॉग गन का भी प्रयोग किया गया। कार्य का निरीक्षण करने हेतु स्वयं पूर्वी दिल्ली नगर निगम महापौर निर्मल जैन सहित पूर्वी पार्षद सुश्री अर्पणा गोयल एवं सुश्री गुंजन गुप्ता मौजूद थीं।

नवीन कुमार ने बताया कि डेंगू, मलेरिया व चिकुनगुनिया की रोकथाम हेतु उत्तरी दिल्ली नगर निगम महापौर जय प्रकाश ने आज पूसा इंस्टिट्यूट के जलाशय न. 7 बी  में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के लिये उत्तरदायी मच्छरों का लार्वा खाने वाली लगभग 600 गम्बूजिया मछलियों का जल अवतरण किया ताकि मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियों से नागरिकों को बचाया जा सके। वहीं दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा हॉटस्पॉट में नियमित रूप से वाटर स्प्रिंकलर मशीनों द्वारा पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, निगरानी के लिए टीमें बनाई गई है जो क्षेत्र में वायु प्रदूषण करने से संबंधी गतिविधियों पर नजर रख रही है। साथ ही खुले में कचरा अथवा मलबा डालने, कूड़ा जलाने, कंस्ट्रक्शन करने पर पूरी तरह से पाबंदी है और नियमों का उलंघन करने वालांे के खिलाफ चालान किये जा रहें हैं।
नवीन कुमार ने कहा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने से लेकर डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों के रोकथाम हेतु आवश्यक कदम उठाने की जिम्मेदारी केजरीवाल सरकार की थी लेकिन वो कार्य नगर निगम कर रही है क्योंकि मुख्यमंत्री केजरीवाल पब्लिसिटी करने में व्यस्त हैं।

Facebook Comments