भारतीय जनता पार्टी देशभर में ‘मेरा परिवार- भाजपा परिवार’ अभियान शुरू किया है
Date posted: 13 February 2019

नोयडा : भारतीय जनता पार्टी देशभर में आज से ‘मेरा परिवार- भाजपा परिवार’ अभियान शुरू किया है। दस दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ पदाधिकारियों के घर जाकर पार्टी का ध्वज लगाएंगे। यह जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने दी।
सेक्टर 33 स्थित अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नागर ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ पदाधिकारियों के घर जाकर पार्टी का ध्वज लगाने के साथ साथ आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी चर्चा करेंगे। लोकसभा चुनावों को लेकर भी बूथ पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर नई रणनीति बनाई जाएगी। श्री नागर ने बताया कि इसके अलावा केंद्र व प्रदेश सरकार की विशेषताओं तथा उनकी उपलब्धियों पर भी चर्चा की जाएगी। श्री नागर ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने जनहित में अनेकों योजना चलाई हैं तथा कई जनकल्याणकारी फैसले भी लिए हैं। केंद्र सरकार का सामान्य समाज के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण, बजट में सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार की धनराशि दिए जाने, आयकर सीमा बढ़ाए जाने सहित कई निर्णय सराहनीय है। मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान के तहत इन निर्णय व योजनाओं को भी बूथ पदाधिकारियों व आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
Facebook Comments