MLC चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिलेगी ऐतहासिक सफलता: स्वतंत्रदेव सिंह
Date posted: 29 November 2020

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने कहा कि प्रदेश में हो रहे शिक्षक/स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में मतदाताओं के समर्थन से पार्टी प्रत्याशी विजयी होगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बन रहे नए भारत व नए उत्तर प्रदेश के निर्माण को गति प्रदान करने के लिए प्रदेश में हो रहे विधान परिषद के चुनाव में मतदाता भाजपा के समर्थन में है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न कि प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर मतदान के दिन वोट डलवाने की जिम्मेदारी का निर्वहन करें। पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे मतदाता सम्मेलन आज संपन्न हो गए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने केन्द्र की सत्ता में रहते हुए देश को लूटा तो उसकी बी टीम सपा-बसपा ने भी पिछले 15 वर्षों में उत्तर प्रदेश की सत्ता में रहते हुए सिर्फ जातिवाद, वंशवाद को बढ़ावा देकर जनधन की लूट की। भाजपा की नीतियों व कार्यकर्ताओं के परिश्रम के बल पर विधान परिषद के चुनाव में भी पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिलेगी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री व शिक्षक स्नातक विधान परिषद चुनाव के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने बताया कि प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे मतदाता सम्मेलन आज सम्पन्न हो गए। उन्होंने बताया पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे मनायेाग से मतदाताओं के साथ सम्पर्क व संवाद स्थापित कर मतदाता पर्ची को पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होने बताया कि पार्टी के द्वारा प्रदेश भर में आयोजित सम्मेलन में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में भागीदारी कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत का संदेश दे दिया है।
Facebook Comments