बिहार : राष्ट्रीय जनता दल ने शपथ ग्रहण समारोह का किया बहिष्कार
Date posted: 16 November 2020

पटना: बिहार में सोमवार को फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बन रही है। नीतीश कुमार राजभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। राजद का मानना है कि बदलाव का जनादेश राजग के खिलाफ है। राजद ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, “राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है।
बदलाव का जनादेश राजग के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश’ में बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानो, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। राजग के फजीर्वाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि हैं और जनता के साथ खड़े हैं।”
Facebook Comments