बिहार: मुंगेर में स्थिति सामान्य, दुकानें खुली, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Date posted: 30 October 2020

मुंगेर: बिहार में दशहरा के मौके पर दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प के बाद अशांत मुंगेर की स्थिति अब सामान्य होने लगी है। शुक्रवार को मुंगेर की सभी दुकानें खुल गई हैं। इस बीच, औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि झड़प में पहली गोली पुलिस द्वारा ही चलाई गई थी।
मुंगेर में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मनु महाराज ने भी अब मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को मुंगेर की सभी दुकानें खुल गई हैं। इधर, पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों में विश्वास पैदा करने शांति बनाने की अपील की।
Facebook Comments