भाजपा ने डॉ.के. लक्ष्मण को संगठन चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी बनाया
Date posted: 17 October 2024

नई दिल्ली : न्यूज सर्किल संवाददाता, भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया का संचालन करने के लिए ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में चार लोगों की समिति का गठन किया है यही समिति नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए प्रक्रियाओं को पूरा करेगी l
भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारियों की घोषणा कर दी है, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर पत्र जारी करते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को, संगठन चुनाव के संचालन के लिए राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, लोकसभा सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को राष्ट्रीय सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है.
पार्टी नेताओं की यही टीम भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया का संचालन करेगी l
Facebook Comments