दिल्ली नगर निगमों के बकाया फंड जारी करने को लेकर आज भाजपा का उपवास
Date posted: 17 December 2020

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगमों के बकाया फंड की 13 हजार करोड़ रूपये की राशि को जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के 40 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता वीरवार को 6 संसदीय क्षेत्रों में उपवास रखेंगे। इस दौरान नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ओर से दिल्ली विधानसभा का घेराव किया जायेगा।
प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने आज यहां बताया कि प्रदर्शनकर्ता चंदगीराम अखाड़ा के पास एकत्रित होंगे और वहां से प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता जी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव करने की ओर बढ़ेंगे। इसमें दिल्ली के सभी भाजपा सांसद, विधायक एवं पार्टी के मोर्चों के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। इसमें विधानसभा में विपक्ष के नेता व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहेंगे।
मुख्यमंत्री के निवास के बाहर फंड जारी करने की मांग को लेकर तीनों निगमों के महापौरों और पार्षदों का पिछले 10 दिनों से छ डिग्री तापमान मे खुले आसमान के नीचे ठंड और बारिश मे धरना चल रहा है। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इतने निर्दयी है जो कि इनका हाल पूछने के लिए भी पाँच मिनट का समय नहीं दे सकते।
Facebook Comments