भाजपा के क्षेत्रिय मंत्री बिजेंद्र नागर के चाचा चौधरी महिपाल सिंह नागर का निधन
Date posted: 10 August 2021

नोएडा: भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रिय मंत्री बिजेंद्र नागर के चाचा चौधरी महिपाल सिंह नागर का गांव मिल्क लच्छी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मे निधन हो गया।वे 75 बर्ष के थे तथा काफी लम्बे समय से कैंसर से पीडित थे।मण्डल मंत्री व बिजेंद्र नागर के क्षेत्रिय प्रतिनीधि पुष्कल गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 8 अगस्त 2021 को सुबह 10:30 बजे भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रिय मंत्री बिजेंद्र नागर के चाचा चौधरी महिपाल सिंह नागर का उनके गांव मिल्क लच्छी ग्रेटर नोएडा वेस्ट मे निधन हो गया।
वह पिछले डेढ बर्ष से कैंसर से लड रहे थे परसो उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। जैसे ही परिवार के लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह देवलोक सिधार चुके थे।वह गांव के बहुत ही सम्मानित व्यक्ति मे से एक थे।उनके निधन की खबर जैसे ही गांव मे फैली दुर दुर से लोग उनके निवास पर इकठ्ठे होने लगे।उनका अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट मे ही किया गया जिसमे गांव व क्षेत्र के लोगो के साथ साथ तमाम राजनीतिक दल के नेता शामिल हुए। हम भगवान से प्रार्थना करते की पुण्य आत्मा को अपने चरणो मे स्थान दे।
Facebook Comments