बंधक की रामबिलास की खाली सीट से कायस्थ को राज्यसभा भेजे भाजपा: मनोज मनु
Date posted: 22 November 2020

पटना: मिशन दो करोड़ कायस्थ इंटरनेशनल के प्रदेश अध्यक्ष व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज लाल दास मनु ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से आग्रह किया है कि रामविलास पासवान के हाथो बंधक बना दी गई रविशंकर प्रसाद द्वारा छोड़ी गई राज्यसभा सीट को बंधक से मुक्त कर पुनः किसी कायस्थ को राज्यसभा भेजे। रामविलास पासवान वरिष्ठ राजनेता थे उन्हें राज्यसभा भेजने के नाम पर भाजपा ने कायस्थ की कुर्बानी ली थी, जिसे विष पीते हुए कायस्थ समाज ने स्वीकार किया था।
अब जब रामविलास पासवान इस दुनिया में नहीं रहे फिर कायस्थ समाज को यह सीट वापस होनी चाहिए। एक तो एक भी कायस्थ समाज के कोटे से किसी को मंत्री नहीं बनाकर कायस्थ समाज के साथ छल हुआ ही है, अब अगर राज्यसभा की होने वाले उपचुनाव में अगर कायस्थ को उनके हक वापस नहीं हुआ तो यह कायस्थ समाज के साथ महा अन्याय होगा।
श्री मनु ने कहा कि कायस्थ समाज कभी भी दूसरे का हक नहीं मारती है लेकिन भाजपा ने मंत्री बनाने या विधान मंडल अथवा राज्यसभा में मनोनीत के मौके पर हमेशा हक मारने का काम किया है। कायस्थ समाज हमेशा अपनी कुर्बानी देकर भी भाजपा को अपना समर्थन देती रही है। भाजपा अपने मंत्रिमंडल के विस्तार में कायस्थ समाज से मंत्री बनाए और रामविलास पासवान जी के नहीं रहने पर उक्त सीट से कायस्थ समाज के प्रतिनिधि को ही राज्यसभा भेजे। भाजपा अगर कायस्थों के साथ किसी भी प्रकार की छल करती है कायस्थ संगठनों को मजबूर होकर आन्दोलन करने पर विवश होना पड़ेगा
Facebook Comments