जेपी नड्डा को लखनऊ एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा दो दिवसीय प्रवास के लिए गुरुवार शाम को लखनऊ पहुंच गए हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, सूर्य प्रताप शाही, अशोक कटारिया, दारा चौहान, सहित कई मंत्री नड्डा के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे।

भाजपा के निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नड्डा गुरुवार को पहली बार लखनऊ आए हैं। उन्हें दोपहर 1.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचना था, लेकिन कार्यक्रम बदल गया। इसके बाद वह शाम करीब सात बजे लखनऊ पहुंचे। यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम को करीब सात बजे लखनऊ पहुंच गए हैं। नड्डा के देर शाम आने से उनके दिन में होने वाले कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है।

Facebook Comments