मऊ में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान, बाढ़ की समस्या का देंगे स्थाई हल
Date posted: 22 December 2020

लखनऊ: पूर्वाचल को एक से दो साल में बाढ़ की समस्या से स्थाई निदान मिल जाएगा। जल शक्ति विभाग 15 जनवरी 2021 से बाढ़ प्रभावित इन संवदेशनील इलाकों में समस्या का स्थाई निदान शुरू करने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मऊ में यह घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि नदियों को एक व्यवस्थित चैनल देने की तैयारी है, ताकि वह अपने मार्ग से बह सकें। उन्होंने मऊ के विकास के लिए 136 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मऊ ने अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व राजनेता दिए हैं। यह परियोजनाएं उनको ही समर्पित हैं।
Facebook Comments