मुख्यमंत्री योगी ने ‘‘हाथ धोना, रोके कोरोना‘‘ हैशटैग अभियान का किया शुभारम्भ

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि आज ग्लोबल हैण्ड वाशिंग डे के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ‘‘हाथ धोना, रोके कोरोना‘‘ हैशटैग अभियान का शुभारम्भ किया। सहगल ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि लोग अपने हाथ धोते हुए फोटे हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए एकजुटता प्रदर्शित करे। उन्होंनेे कहा कि कोरोना को हराने के लिए प्रदेश एकजुट हो।

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर निरन्तर बढ़ रही है और पाजिटिविटी दर एवं एक्टिव केसों की संख्या लगातार घट रही है, परन्तु यह समय और अधिक सावधान व सर्तक रहने का है। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देशों सहित देश के अन्य राज्यों में ऐसा देखा गया है कि कोरोना संक्रमण की दर घटने के उपरांत पुनः बढ़ गयी है। उत्तर प्रदेश में ऐसी स्थिति न आये इसके लिए हमें और अधिक सावधान, सर्तक व जागरूक रहने की आवश्यकता है।

सहगल ने बताया कि राज्य सरकार महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान व स्वालम्बलन के लिए मिशन शक्ति के नाम से आगामी 17 अक्टूबर से एक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 180 दिनों का होगा। सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों, अधिकारियों व महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों के समन्वय की एक समिति बनायी गयी है, जो जनपदों में महिलाओं के सुरक्षा एवं सम्मान के लिए कार्य करेगी। इसके माध्यम से जनपदों में विभिन्न जागरूकता एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित किये जाने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित जायेंगे।

सहगल ने बताया कि प्रदेश में सूक्ष्म, लघु, मध्यम एवं वृहद श्रेणी की 8,18,177 इकाइयॉ क्रियाशील हैं, जिनमें 51.78 लाख श्रमिक कार्यरत हैं। प्रदेश में अद्यतन मगपेजपदह 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,722 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.39 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,239 करोड के ऋण वितरण किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 4000 धान क्रय केन्द्र स्थापित है। अब तक 43,689.40 मी0 टन धान की खरीद सुनिश्चित की जा चुकी है।

जबकि गत वर्ष इस अवधि में धान की खरीद 2301.16 मी0टन की गयी थी। उन्होंने किसानो ंसे अनुरोध किया है कि वे हैरवेस्टर से तत्काल कटा हुआ धान न लाये बल्कि उसे सुखाकर क्रय केन्द्रों पर लाये। उन्होंने कहा कि किसानों से क्रय धान मूल्य का भुगतान 72 घण्टे में किये जाने के निर्देश मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये है।

Facebook Comments