सुधीर कुमार कर्ण उर्फ मोहन बाबू के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन

पटना: दरभंगा जिले के बसौली, गनोन निवासी स्व महावीर प्रसाद कर्ण के पुत्र व झारखंड कायस्थ समाज के अग्रणी भूमिका निभाते रहने वाले सुधीर कुमार कर्ण उर्फ मोहन बाबू के असामयिक निधन पर कर्ण कायस्थ कल्याण मंच ने शोक सभा का आयोजन राजवंशी नगर में किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विनय कुमार कर्ण व संचालन संजीव कुमार ने की।
इस अवसर पर दो करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय बिहार इकाई के अध्यक्ष मनोज लाल दास मनु ने कहा कि सुधीर बाबू समाजिक जीवन में जीने वाले लोग थे। सरकारी सेवा से वीआरएस भी उन्होंने समय पूर्व लेकर समाज को आगे बढ़ाने में सतत प्रयास करते रहते थे।सुधीर बाबू का अचानक चले जाने से समाज खासकर रांची झारखंड में रहने वाले को काफ़ी क्षति पहुंची है।

अध्यक्ष कर्ण और महासचिव संजय कुमार ने स्व सुधीर बाबू समाज को मोती के समान पिरो कर रखने वाले शख्स थे।उनके निधन से समाज को काफी क्षति पहुंची है। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने का प्रार्थना की गई। 68 वर्षीय स्व सुधीर कुमार कर्ण कोल इंडिया रांची से आठ साल पूर्व वीआरएस लेकर समाजिक कार्य में लगे रहते थे।वे खेल गांव बृहत आवासीय परिसर सोसाइटी,रांची के सचिव भी थे।उनका निधन बंगलोर में पिछले दिनों ह्रदय गति रुक जाने के कारण हो गया था।

शोक सभा को संबोधित करने वालों में राज कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के सुनील कुमार कर्ण, संजीव कुमार, अधिवक्ता शंभु प्रसाद, राज कुमार दिलीप, दीपक लाल दास मिशन टू करोड़ चित्रांश के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश कुमार कंठ, प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन कुमार कर्ण, अधिवक्ता राजेंद्र लाल दास,रश्मि आदि प्रमुख थे।

Facebook Comments