बंदना सिन्हा महिला सम्मान समारोह की बनी संयोजिका

पटना: मिशन टू करोड़ चित्रांश, विश्व कायस्थ संगठन, नव चेतना समिति व कर्ण कायस्थ कल्याण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 21 मार्च को पटना के होटल मगध के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर समाज के ग्यारह महिलाओं को उनके विशिष्ट कार्यों के लिय सम्मानित भी किया जाएगा।

बंदना सिन्हा महिला सम्मान समारोह की संजोजिका बनाई गई है। जूम पर चारो संगठनो के पदाधिकारियों की बैठक के बाद इसकी जनकारी देते हुए मिशन टू करोड़ चित्रांश के राष्ट्रीय सचिव मनोज लाल दास मनु ने बताया कि पटना की नीलिमा सिन्हा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाई गई है।
इसके अलावा अरविंद कर्ण इडवा स्टेट यूएसए के संयोजक,अरुणा सक्सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संजय कुमार कर्ण राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, संगीता कुमारी प्रदेश संयोजिक कला मंच, अमन कुमार चौधरी मोतिहारी जिला संयोजक , अनूप रायजादा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और वीरगंज के बीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव भारत नेपाल के को ऑर्डिनेटर मनोनीत किए गए है।होली मिलन समारोह के संयोजक राजेश कुमार कंठ और सह संयोजिका श्वेता श्रीवास्तव बनाई गई। महिला सम्मान के लिए चयन समिति में मनोज लाल दास मनु, संजीव कुमार , विनय कुमार कर्ण शामिल किए गए । तैयारी के लिए 14 मार्च को एमआईजी 76 कंकड़बाग में बुलाई गई है।

Facebook Comments