चक्रवात निवार: अमित शाह ने तमिलनाडु, पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों को दिया मदद का भरोसा
Date posted: 26 November 2020

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी से बात की और उनसे चक्रवात निवार को लेकर स्थिति की जानकारी ली। फोन पर हुई बातचीत में गृह मंत्री ने दोनों मुख्यमंत्रियों को केंद्र से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
शाह ने ट्वीट कर कहा, “चक्रवात निवार को लेकर हम तमिलनाडु और पुडुचेरी में स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और वी. नारायणसामी से बात करके उन्हें केन्द्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।”
Facebook Comments