दीक्षित ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी
Date posted: 14 November 2020

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने दीपावली पर्व के पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। दीपावली भारत महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव है।
भारतवर्ष में मनाए जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।
दीक्षित ने दीपावली के शुभ अवसर पर सम्पूर्ण जगत के साथ ही समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।
Facebook Comments