ईडीएमसी स्कूल शिवपुरी में सूखे राशन की किट बांटी गई: नवीन कुमार

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे नौ महिने तक 72 लाख लोगों को राशन किट मुफ्त में दिया, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने क्या किया? लोगों की सहायता करने की जगह केन्द्र सरकार द्वारा दी गई राशि को भी ठीक से नहीं बांटा। नवीन कुमार ने ये बातें ईडीएमसी स्कूल शिवपुरी में बांटी गई 200 सूखे राशन किट के दौरान कही। कार्यक्रम का संयोजन घोंडली निगम पार्षद एवं ईडीएमसी स्टैंडिंग कमेटी के उपाध्यक्ष श्री दीपक मल्होत्रा द्वारा की गई।

नवीन कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता, विधायक, निगम पार्षद सहित पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर लोगों की सेवा करते हुए नजर आए, लेकिन मौजूदा केजरीवाल सरकार का कोई भी विधायक या मंत्री को क्षेत्र में काम करते हुए नहीं देखा गया। कार्यक्रम के दौरान ईडीएमसी सदन के नेता प्रवेश शर्मा, शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, महामंत्री दीपक गाबा, अनिल शर्मा, भारत गौतम, मंडल प्रभारी प्रिया कंबोज, महामंत्री बबली वर्मा, नीरज शर्मा, प्रदीप सेहगल, पूर्व मीडिया प्रमुख शाहदरा जिला राजेश साहनी, विनोद बजाज, जोगिंदर ठाकुर सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नवीन कुमार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अगर दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों को ठीक से राशन, पानी, बिजली और खाना मिला होता, तो लोग कोरोना काल में पलायन करने पर मजबूर नहीं हुए होते, लेकिन पूरे कोरोना काल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उनके मंत्री हाथ पर हाथ रखे पलायन होते हुए मजबूर किसानों को सिर्फ देखते रहे। आज दिल्ली की हालात जर्जर हो चुकी है, लेकिन नींद में सोई केजरीवाल सरकार सिर्फ और सिर्फ दूसरे राज्यों में अपना राजनीतिक विस्तार करने की फिराक में है।

Facebook Comments