पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रित के लिए पानी का किया छिड़काव

नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा आज मंडोली क्षेत्र में धूल कणों के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष प्रकार के रसायन (मैग्नीशियम क्लोराइड हाइड्रेटिड फ्लेक्स) का पानी में मिलाकर छिड़काव किया गया। इस मौके पर  पूर्वी दिल्ली के महापौर, निर्मल जैन, उपमहापौर, हरि प्रकाश बहादुर, स्थायी समिति अध्यक्ष, सत्यपाल सिंह, शाहदरा (उत्तरी क्षेत्र) के अध्यक्ष, के के अग्रवाल, आयुक्त, डॉ. दिलराज कौर, प्रमुख अभियंता, विजय प्रकाश, उपायुक्त, रेनन  कुमार, मुख्य अभियंता, प्रदीप खंडेलवाल और वरिष्ठ निगम अधिकारी मौजूद रहे।

पूर्वी दिल्ली के महापौर निर्मल जैन ने बताया कि डस्ट सप्रेसेंट (मैग्नीशियम क्लोराइड हाइड्रेटिड फ्लेक्स) 8-10 घंटे तक धूल को कम करने में मदद करता है, जबकि पानी धूल कणों को 15-30 मिनट तक ही दबाता है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी, पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने धूल कणों से हो रहे वायु प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों और अन्य सतहों पर डस्ट सप्रेसेंट का प्रयोग किया था। इस वर्ष भी, निगम धूल से प्रभावित क्षेत्रों पर वाटर स्प्रिंकलर के माध्यम से पानी के साथ मिश्रित डस्ट सप्रेसेंट (मैग्नीशियम क्लोराइड हाइड्रेटेड फ्लेक्स) (1.0 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत, यानी 9000 लीटर पानी में 50 किलोग्राम के दो बैग) का छिड़काव कर रहा है।
जैन ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम प्रदूषण की रोकथाम के विभिन्न स्थानों पर सघन अभियान चला रहा है। इसके तहत मैकैनिकल रोड स्वीपर, वाटर स्प्रिंकलर और विभिन्न किस्म की अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्थानीय पार्षदों के साथ मिलकर निगम सभी वार्डों में रणनीति के अनुसार हवा की गुणवत्ता को सुधारने के उपाय कर रहा है।
स्थायी समिति अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा प्रदूषण के खिलाफ अभियान में नवीन और आधुनिक माध्यमों का सहारा ले रहा है। डस्ट सप्रेसेंट का छिड़काव भी उन्हीं में एक प्रयास है। डस्ट सप्रेसेंट की लागत कम है यानी 10-15 पैसे प्रति वर्ग मीटर और इसके छिड़काव में किसी विशेष प्रशिक्षित व्यक्ति की आवश्यकता नहीं है। इसका छिड़काव सतह, चैड़ी सड़कों (औद्योगिक क्षेत्रों, निर्माण आदि) और वातावरण के लिए हानिकारक भी नहीं है।
डस्ट सप्रेसेंट की खासियत
1 धूल कणों को रोकने के लिए विश्वसनीय और प्रभावीः पीएम-10 कणों में 35 प्रतिशत तक की  कमी।
2 यह रेडी टू यूज है जिसे पानी के साथ आसानी से मिलाया जा सकता है ।
3 किसी भी यंत्र के माध्यम से इसका इसका छिड़काव किया जा सकता है।
4 पर्यावरण के अनुकूल, आसानी से बायोडिग्रेडेबल, हानिकारक नहीं।
5 भूजल के लिए भी खतरनाक नहीं।
6 कम लागत वाला पदार्थ।

Facebook Comments