सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाकर्मियों को लगेगी कोविड वैक्सीन
Date posted: 1 November 2020

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोविड-19 वैक्सीन का वितरण शुरू करने की योजना बनाई है, इसके तहत पहले ये वैक्सीन स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को दी जाएंगी। इसके बाद अन्य समूहों को क्रमिक तौर पर ये वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएंगी। वैक्सीन वितरण का अभियान एक साल से ज्यादा समय तक चलेगा। इसके लिए केन्द्र के निर्देशानुसार राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश तीन स्तरीय प्रणाली बनाएंगे।
Facebook Comments