हज कमेटी ऑफ इंडिया को मिला नया अध्यक्ष, पहली बार दो महिलाएं बनीं उपाध्यक्ष
Date posted: 22 April 2022

नई दिल्ली: हज कमेटी ऑफ इंडिया को एक लंबे वक्त बाद नया चेयरमैन मिल गया है, एपी अब्दुल्लाकुट्टी को बतौर चीफ वहीं मुनव्वरी बेगम और माफुजा खातून को वाइस चैयरमेन चुना गया है। एपी अब्दुल्लाकुट्टी केरल के कन्नूर से लोकसभा सांसद रह चुके हैं, वह 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे।
वहीं महफूजा खातून भाजपा की बंगाल इकाई की उपाध्यक्ष और मुनव्वरी केंद्रीय वक्फ परिषद की सदस्य हैं। आजाद भारत में पहली बार दो महिलाएं भारतीय हज समिति की उपाध्यक्ष बनी हैं।
Facebook Comments