दिल्ली में रह रहे अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या घुसपैठियों को चिन्हित कर निकाला जाए-मनोज तिवारी
Date posted: 25 November 2018

नई दिल्ली, 24 नवम्बर। दक्षिणी दिल्ली के तैमूर नगर में पुलिस और बांग्लादेशी लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई और इस मुठभेड में दो लुटेरे गोली लगने से घायल हो गए और पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राम गोपाल नायक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बांग्लादेशी गिरोह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डकैती की योजना बना रहा है। इसके लिए गिरोह के सदस्य तैमूर नगर में इकट्ठे होंगे। सूचना के आधार पर पुलिस की 10 सदस्यीय टीम तैमूर नगर पहुंचकर संदिग्धों को घेर लिया और उनसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई के लिए पुलिस को भी मजबूर होना पड़ा। बांग्लादेशी गिरोह के सदस्य दिल्ली, बेंगलुरु और कोटा में डकैती की वारदातों में शामिल रहे हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री मनोज तिवारी ने इस घटना पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सरहाना करते हुये कहा कि केजरीवाल सरकार बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों का दिल्ली में संरक्षण दे रही है। दिल्ली भाजपा यह मांग करती है कि दिल्ली में एन.आर.सी. करा कर दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशीयों रोहिंग्या और अवैध विदेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर पहचान कर निकाला जाए। ये लोग दिल्ली की जनता के बीच रहकर दिल्ली की जनता के अधिकारों का हनन करने के साथ सभी तरह की आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो कर दिल्ली की जनता को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
Facebook Comments