यूपी में अब शुक्रवार आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी
Date posted: 29 April 2021

लखनऊ: यूपी में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर रोक लगाने के लिए कोरोना कर्फ्यू की समयावधि बढ़ा दी है। प्रदेश में अब शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लगातार बंदी रहेगी। उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक का विस्तार करने के साथ सरकार ने बंदिश भी बढ़ा दी है।
प्रदेश सरकार के निर्णय के अनुसार अब ही शुक्रवार रात 30 अप्रैल से लागू होगा से मंगलवार सुबह सात बजे तक कर्फ्यू रहेगा। पहले सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कोरोना कर्फ्यू लगाया था। उत्तर प्रदेश में अब तीन दिन लॉकडाउन रहेगा। सूबे में कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते मामले देख योगी आदित्यनाथ सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। सप्ताहांत लॉकडाउन को अब आगे तक बढ़ा दिया गया है। बता दें कि पहले जारी किए गए आदेश के मुताबिक शनिवार और रविवार लॉकडाउन लागू रहेगा।
Facebook Comments