डा. दिनेश शर्मा एवं स्वतंत्र देव सिंह ने किया बस दुर्घटना स्थल का दौरा
Date posted: 9 July 2019

लखनऊ: प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा जी एवं माननीय परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आगरा जनपद के झरना नाला, एत्मादपुर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई बस दुर्घटना में पीड़ितो को त्वरित राहत, बचाव कार्य एवं घायलों के समुचित उपचार की दृृष्टि से घटना स्थल पर शीघ्र पहुँचकर निरीक्षण किया तथा एस. एन. मेेडिकल काॅलेज, कृृष्णा हाॅस्पिटल तथा चौहान अस्पताल पहुॅच कर भर्ती घायल यात्रियो का हाल-चाल लिया। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देश दिये कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाय, इनकी हरसंभव मद्द की जाय। इस मौके पर परिवहन निगम के अध्यक्ष संजीव सरन, परिवहन आयुक्त व प्रबन्ध निदेशक श्री धीरज साहू तथा जिले के आलाधिकारी भी मौजूद थे।
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा एवं परिवहन राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार), ऊर्जा एवं प्रोटोकाल राज्यमंत्री स्वंत्रत देव सिंह ने आगरा जनपद के निकट यमुना एक्सप्रेस-वे पर अवध डिपो की जनरथ ए0सी0 3ग2 बस के आज प्रातः दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 29 यात्रियों की मौत पर गहरा दुखः व्यक्त किया है तथा गम्भीर रूप से घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग मृतकों के शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना व्यक्त करता है। उन्हांेने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ित व्यक्तियों के आश्रितों तथा पीड़ितों व घायलों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता बरती जाय और उन्हें समुचित जानकारी उपलब्ध करायी जाय। उन्हांेने निर्देशित किया कि अधिकारी समुचित कार्यवाही सुनिश्चित कर दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितो व उनके परिवारीजनों को यथाशीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान करें।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने यात्रा के दौरान दुर्घटना में मृृत यात्रियों के आश्रितों को पाॅच लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है। साथ ही दुर्घटना में सभी घायल यात्रियों को बेहतर चित्किसा उपलब्ध कराने के निर्देश प्रशासन को दिये है। दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितो की सहायता के लिये परिवहन निगम मुख्यालय का कन्ट्रोल रूम न0- 9415049606 व टोल फ्री नं0-18001802877 संचालित हैं तथा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय आगरा में 24 घन्टे संचालित कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें 0562-2225573 एवं 8909647100 उपलब्ध है। इस नम्बर पर फोन करके दुर्घटना से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकती है।
मालूम हो कि अवध डिपो की जनरथ ए0सी बस यू0पी0 33एटी 5877 आलमबाग बस टर्मिनल, लखनऊ से रात्रि 11ः00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इस बस में 52 यात्री सवार थे। सुबह लगभग 4ः30 से 5ः00 बजे के बीच कुबेरपुर टोल से 05 कि0मी0 आगे झरना नाला, एत्मादपुर थाना, जनपद आगरा में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस बस को चालक कृृपाशंकर और परिचालक अशनीश मिश्रा संचालित कर रहे थे, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गयी और परिचालक गम्भीर रूप से घायल है।
Facebook Comments