राजस्थान में रेप की घटनाओं पर जावडेकर ने साधा राहुल-प्रियंका पर निशाना
Date posted: 11 March 2021

नई दिल्ली: राजस्थान में हालिया समय में दुष्कर्म और महिला अपराध की बढ़तीं घटनाओं पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस की राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने महिला अपराध रोकने पर राज्य सरकार की नाकामी पर सवाल उठाए हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पूछा है कि अब तक वे राजस्थान क्यों नहीं गए? प्रकाश जावडेकर ने हर दिन हुई महिला अपराध की घटनाओं का ब्यौरा देते हुए इसे राजस्थान सरकार का मार्च कैलेंडर बताया है।
Facebook Comments