केजरीवाल की आतंकवादी सोच राज्य के विकास में रुकावट: नवीन जिंदल
Date posted: 19 February 2022

नई दिल्ली: प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों सहित निगम पार्षद एवं कार्यकर्ता कल सुबह 9ः30 बजे राजघाट के सामने केजरीवाल की देश विरोधी सोच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। केजरीवाल की देश विरोधी मानसिकता देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए पंजाब की जनता के साथ-साथ दिल्ली की जनता को भी इस बात को समझने की जरुरत है।
नवीन कुमार जिंदल ने कहा कि केजरीवाल जैसे लोगों की सोच की वजह से ही पंजाब का एक बार बंटवारा हो चुका है और उसका दुष्परिणाम हमने देखा भी है। अब एक बार फिर से खालिस्तान सोच के साथ पंजाब को बांटने की साजिश केजरीवाल और उसकी आम आदमी पार्टी रच रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए देश प्रथम एवं पार्टी बाद में आता है और जब तक केजरीवाल जैसी देश विरोधी सोच सत्ता में काबिज रहेगी, किसी भी राज्य या राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। इसलिए राष्ट्रहित के लिए ऐसी सोच और ऐसे नेता को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ चुका है।
Facebook Comments