साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी: केजरीवाल
Date posted: 15 December 2020

नई दिल्ली/लखनऊ: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेगी। केजरीवाल ने कहा, उत्तर प्रदेश में हर पार्टी की सरकार आई लेकिन अपने घर भरने के सिवा किसी ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। आज छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए यूपी के लोगों को दिल्ली क्यों आना पड़ता है।
Facebook Comments