प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश मना रहा हैं संविधान दिवस
Date posted: 26 November 2020

लखनऊ: प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश स्तर पर आज उत्तर प्रदेश मना रहा हैं संविधान दिवस संविधान दिवस यह दिन भारत के संविधान को अंगीकृत किए जाने के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के रूप में संविधान की उद्देशिका का पाठन किया जाता है, जो संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है। प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने निर्देश दिया है कि इस वर्ष संविधान दिवस पर कार्यक्रमों को कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में जारी एडवाइजरी एवं निर्देशों का अनुपालन करते हुए आयोजित कराया जाए।
उन्होंने अवगत कराया है कि संविधान दिवस पर प्रातः 11ः00 बजे देश के प्रधानमंत्री के साथ राज्य सरकार के समस्त स्वायत्तशासी निकायों, संगठनों, स्थानीय स्वयत्तशासी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा संविधान की उद्देशिका के पाठन में जुड़ने की अपेक्षा की गई है।
Facebook Comments