लोकबंधु राजनारायण ने इंदिरा गांधी को रायबरेली से चुनाव हराया था
Date posted: 31 December 2018

नोएडा। आज नोएडा विधानसभा कार्यालय गांव मोरना पर लोकबंधु राजनारायण जी की 32 वीं पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनको ह्रदय से नमन किया। सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नोएडा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण जी भारत के एक ऐसे राजनेता थे जिन्होने इंदिरा गांधी को रायबरेली से चुनाव हराया था। उन्हें लोकबन्धु कहा जाता है। वाराणसी जिले के मोतीकोट गंगापुर नामक गाँव के एक धनी भूमिहार ब्राह्मण परिवार में उनका जन्म हुआ था। अनन्त प्रताप सिंह उनके पिता थे। उन्होने अपनी उच्च शिक्षा बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से प्राप्त की। उन्होंने कहा कि लोकबंधु राजनारायण ने अपने पूरे जीवन में केवल गरीबों एवं किसानों के लिए संघर्ष किया था। ऐसे महान व्यक्ति के बताये हुए मार्ग पर चलकर ही समाज का उत्थान हो सकता है।
इस अवसर पर नोएडा विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष गौरव चैधरी, महासचिव रोहित चैहान, प्रदेश महासचिव मजदूर सभा देवेंद्र अवाना, विक्की तंवर, नोएडा विधानसभा सचिव नीरज कश्यप, कुंवर बिलाल बरनी, रामवीर यादव, जावेद खान, बनवारी लाल गुप्ता व टोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Facebook Comments