रुबिका एवं अनुपम खेर का भगवान चित्रगुप्त टिपण्णी अशोभनिय जल्द माफी मांगे: सुमीत

पटना: अखिल भारतीय कायस्थ महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमीत श्रीवास्तव ने आज एबीपी न्यूज़ की एंकर रुबिका लियाक़त तथा फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर द्वारा ट्वीट के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त पर किये गए मजाक को गंभीरता से लिया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज इस सृष्टि के हर व्यक्ति के अंतिम आराध्य देव हैं। ऐसे में उनका मजाक उड़ाना बेहद निंदनीय है।

मैं रुबिका लियाक़त एवं अनुपम खेर से कहूंगा कि वह जल्द से जल्द ऑन स्क्रीन या सोसल मीडिया के माध्यम से भगवान चित्रगुप्त पर किये गए टिपण्णी पर माफी मांगे, अन्यथा कायस्थ समाज कानूनी कार्यवाही के लिए आगे बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी चित्रांश बंधुओं/भागिनियों से अनुरोध किया कि जब तक यह दोनों लोग माफी नहीं माँग लेते हमसबों को एकजुट होकर एबीपी न्यूज तथा अनुपम खेर का पूर्ण रूप से बहिष्कार कर देना है, जैसा कि पिछले वर्ष हमलोगों ने कपिल शर्मा का किया था जब उन्होंने चित्रगुप्त जी महाराज के ऊपर अश्लील कमेंट किया था। जिसके बाद कपिल धर्म को माफी मांगनी पड़ी थी। अब पुनः इन दोनों को सबक सिखाने का समय आ गया है।

Facebook Comments