मीराबाई ने भारत के लिए जीता रजत, वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर, बधाइयों का तांता
Date posted: 24 July 2021

टोक्यो: मीराबाई चानू ने शनिवार को भारत को टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन ही पहला पदक दिलाया है। मीराबाई ने 49 किग्रा वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। इस सफलता पर देश से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होउ ने जीता है।
मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।
Facebook Comments