उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया फाइनलिस्ट दीक्षा सिंह
Date posted: 4 April 2021

लखनऊ: 6 साल पहले फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं दीक्षा सिंह उत्तर प्रदेश में होने जा रहे जिला पंचायत चुनाव में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। वे जौनपुर से चुनाव लड़ने जा रही हैं। दीक्षा 2015 में फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रहीं थीं। दीक्षा सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि वह जिले के बक्शा वार्ड से चुनाव लड़ने के लिए रविवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
जौनपुर में 15 अप्रैल को मतदान होना है और 4 चरणों के बाद 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर दीक्षा ने अपने वार्ड में चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। दीक्षा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी।
Facebook Comments