देश में बीते 24 घंटों में कोरोना 15 हजार से ज्यादा मामले, 106 की मौत
Date posted: 1 March 2021

नई दिल्ली: देश में रोजाना दर्ज हो रहे कोरोनावायरस मामलों की संख्या पिछले 2 हफ्तों से चिंताजनक बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में एक दिन में 15,510 नए मामले दर्ज होने के बाद कुल मामलों की संख्या 1,11,12,241 पर पहुंच गई है। वहीं 106 मौतों के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,57,157 हो गई है। देश में मामलों के पॉजिटिव आने की दर भी धीरे-धीरे बढ़कर 1.52 प्रतिशत हो गई है।
वहीं इसी अवधि में 11,288 लोगों को डिस्चार्ज करने के बाद अब देश में कोरोनावायरस के 1,68,627 सक्रिय मामले हैं। अब तक डिस्चार्ज हुए लोगों की कुल संख्या 1,07,86,457 है। वहीं रिकवरी दर 97.07 प्रतिशत है। मामलों की बढ़ोतरी के पीछे विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इसके लिए कोविड के म्यूटेशन और नए वैरिएंट से लेकर लोगों द्वारा प्रोटोकॉल के पालन में बरती जा रही ढिलाई जिम्मेदार है।
Facebook Comments