कोविड टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य ले: अमित मोहन प्रसाद
Date posted: 16 July 2021
![](https://i0.wp.com/www.newscircle.in/wp-content/uploads/2021/03/amit-prasad-1-scaled.jpg?fit=2560%2C1549&ssl=1)
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,53,910 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,15,92,700 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 77 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 98 लोग तथा अब तक 16,83,551 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1399 एक्टिव मामले हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है।
प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,59,734 घरों के 17,23,80,909 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,26,66,360 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 61,71,492 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक कुल 3,88,37,852 डोजें लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि क्लास्टर माॅडल आॅफ वैक्सीनेशन के कारण लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह बढ़ रहा है तथा टीकाकरण को लेकर भ्रांतियां समाप्त हो रही है। लोग अधिक से अधिक अपना टीकाकरण करा रहे है। उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक सभी आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। कोविड टीकाकरण की दोनों डोज अवश्य ले। प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे।
Facebook Comments