अखिल भारतीय कायस्थ महापंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कई प्रदेशों के अध्यक्षों हुई घोषणा
Date posted: 21 February 2021

पटना: अखिल भारतीय कायस्थ महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमीत श्रीवास्तव ने आज कायस्थ महापंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं कई प्रदेशों के अध्यक्षों की घोषणा की। इस दौरान श्रीवास्तव ने अभिषेक शंकर शंकर को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया तो वहीं देबाशीष गौतम को बिहार प्रदेश अध्यक्ष तथा गया के सुमित सिन्हा को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया तो वहीं अनुज कुमार सिन्हा को झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाया।
इसके साथ हीं श्री श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही पूरी कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। राज्यों और जिलों प्रवास के बाद सारी समितियों को घोषित कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि नरकटियागंज के आभीजीत श्रीवास्तव को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था उन्हें दायित्व मुक्त कर दिया गया है।
Facebook Comments