नव ऊर्जा युवा संस्था ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ महाभियान को 15 स्थानों पर चलाया

नोएडा: सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ महाभियान को नव ऊर्जा युवा संस्था द्वारा  दूसरे दिन शहर के 15 स्थानों पर सुबह 8 बजे शुरुवात की जिसमें जागरूक युवा सनातन टीम द्वारा कंचनजंगा मार्किट, ब्रह्मपुत्र मार्किट, सेक्टर 45 खजूर कॉलोनी, गंगा शॉपिंग काम्प्लेक्स, सेक्टर 50 की सेंट्रल मार्किट, सेक्टर 94 यमुना घाट शामिल थे। अभियान का उद्देश्य शहरवासियों  को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करना एवं नोएडा को स्वच्छता रैंक में नंबर 1 बनाना है।
आज भी अभियान के दौरान सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बड़ी मात्रा में इक्क्ठा किया।
अभियान में मुख्य अतिथि श्री मंगलम कॉलेज ऑफ़ लॉ एंड मैनेजमेंट के उपाध्यक्ष हर्ष राज द्विवेदी ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक आज विश्वव्यापी समस्या है और सभी के सामूहिक प्रयासों से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

सेक्टर 51 से अंजलि सचदेवा ने बताया 4 अक्टूबर को अभियान का समापन होगा और आगे भी सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जारी रहेगा।

संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने अभियान के प्रायोजक वाचफुल एवं अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले लोगों को धन्यवाद किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष संदीप पाठक, राहुल शर्मा, इंगिता वर्षाण्ये, आकाश शर्मा, मनीष पांडेय, भावना चौहान, दीपक मिश्रा, जीतेन्द्र चौधरी, बंटी सिंह, मोहन साह, सचिन गुप्ता, अनमोल सहगल, सत्यवान, दीपांशु शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल कुमार, सुधीर राय, सुनील, वसीम लोहर, चिराग के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे। 

Facebook Comments