नवजोत सिंह सिद्धू ने परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया
Date posted: 16 August 2021

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को जालंधर कैंट के विधायक और उनके करीबी परगट सिंह को अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस का नया महासचिव नियुक्त किया। सिद्धू ने एक बयान में कहा, अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत की मंजूरी के साथ, मैं तत्काल प्रभाव से परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव (संगठन) नियुक्त करता हूं।
Facebook Comments