एनआईए ने दिल्ली-झारखंड मानव तस्करी में 4 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
Date posted: 27 February 2021

रांची: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को झारखंड से दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में मानव तस्करी के रैकेट को चलाने को लेकर चार लोगों के खिलाफ अपनी पहली पूरक चार्जशीट दाखिल की। यह गिरोह झारखंड के गरीब लड़के और लड़कियों को दिल्ली और पड़ोसी राज्यों में नौकरी दिलाने के बहाने ले जाता था।
मामला प्लेसमेंट एजेंसियों की आड़ में मानव तस्करी से संबंधित है। इसे शुरू में झारखंड के खूंटी जिले में 19 जुलाई, 2019 को पंजीकृत किया गया था, जिसमें 37 वर्षीय गैंग के सरगना पन्ना लाल महतो को गिरफ्तार किया गया। महतो झारखंड और दिल्ली में मानव तस्करी का नेटवर्क चलाने में लिप्त था।
Facebook Comments