दिल्ली में आज से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू
Date posted: 6 April 2021

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। इसके तहत तत्काल प्रभाव से मंगलवार की रात 10 बजे से इसे लागू भी कर दिया है। अब 30 अप्रैल तक हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा।
यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करने के बाद की। राज्य में महामारी के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए शहर में प्रतिबंध बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह मीटिंग की थी।
Facebook Comments