मंहगाई हटाओ महारैली में नोएडा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा
Date posted: 13 December 2021

नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में मंहगाई हटाओ महारैली में पहुंचे नोएडा कांग्रेस के पदाधिकारी विधाधर नगर स्टेडियम जयपुर में पहुंचे लाखों लोग में नोएडा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहा की जब से भाजपा की गरीब व किसान विरोधी सरकार बनी है तब से ही महग़ाई ने असमान छू रखा है।
कांग्रेस पार्टी देश भर में कमर तोड़ मंहगाई को लेकर देश व्यापी आंदोलन कांग्रेस कर रही है लेकिन भाजपा की केन्द्र सरकार बिल्कुल भी मंहगाई को क़ाबू करने के उपाय करने में विफल हो रही है ऐसे में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस का कर्त्तव्य बनता है की देश में मंहगाई को कम करने को लेकर इस तरह के धरने प्रर्दशन रैली करती रहे तभी इस जैन विरोधी सरकार को सत्ता से हटा कर लोगों को मंहगाई की मार से बचाया जा सकता है इसी के चलते जयपुर में मंहगाई को लेकर महारैली का आयोजन किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाढ्रा ने रैली में भाग लिया।
इस अवसर पर नोएडा से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव मोनींदर सूद वाल्मीकि,नोएडा महानगरअध्यक्ष रामकुमार तंवर,प्रदेश सचिव राजेंद्र अवाना,उत्तर प्रदेश सदस्य देवेन्द्र भाटी,नोएडा महानगर के वरिष्ठ नेता चरण सिंह यादव,नोएडा महानगर कांग्रेस के नेता जितेन्द्र अंबावत,व्यपार प्रकोष्ठ अध्यक्ष अभिषेक जैन,उपाध्यक्ष गौरव खेंडेलवल,नोएडा महानगर उपाध्यक्ष ललित अवाना,महानगर उपाध्यक्ष गीता शर्मा,पूजा गुप्ता,श्रेया राठोर,नोएडा से पहुंचे पूर्व अध्यक्ष सहाबुदीन, अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य एडवोकेट दिनेश अवाना एडवोकेट ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सदस्य पंडित प्रमोद शर्मा,वरिष्ठ नेत्री सलोनी सहित नोएडा कांग्रेस के पदाधिकारी महारैली में उपस्थित रहे।
Facebook Comments