सपा के पूर्व मंत्री मौलाना आब्दी से नोएडा ग्रामीण के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
Date posted: 21 October 2021

नोएडा: समाजवादी पार्टी नोएडा ग्रामीण के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री मौलाना जावेद आब्दी से ओखला दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर सपा पदाधिकारियो ने गुलदस्ता भेंट कर जावेद आब्दी का स्वागत किया।
उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। जावेद आब्दी ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि चुनाव जिताने में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए आप सभी गांव गांव और सेक्टर सेक्टर जाकर सपा शासन काल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। 2022 में सपा सरकार अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में बनने जा रही है। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों को हर तरह से सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जिला महासचिव एवं प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष मोहम्मद तस्लीम, मज़दूरसभा अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, प्रिंस यादव, टीटू यादव, गौरव यादव, सुधीर राय,सतपाल पहलवान, काली पहलवान, श्याम सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Facebook Comments