अखिलेश के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी ने फोन करके दी बधाई
Date posted: 1 July 2021

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया अखिलेश यादव को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव का एक जुलाई को जन्मदिन है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दिल दिखाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फोन पर बात कर जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने उनके जन्मदिन पर बधाई को लेकर एक ट्वीट भी किया है।
Facebook Comments