भारत में 26 मई को दिखेगा आंशिक चंद्र ग्रहण
Date posted: 24 May 2021

नई दिल्ली: साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 26 मई को लगेगा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देश में कुछ ही स्थानों पर आंशिक चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि आंशिक चंद्रग्रहण उत्तर पूर्वी क्षेत्र (सिक्किम को छोड़कर), पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ तटीय हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से कुछ समय के लिए दिखाई देगा। 21 जनवरी 2019 के बाद यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और यह सुपरमून होगा।
Facebook Comments