समाज के विकास में प्रजापति समाज की बड़ी भूमिका है: आदेश गुप्ता
Date posted: 1 August 2020

नई दिल्ली: प्रजापति राजनीति मंच के प्रतिनिधियों ने आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता से मिलकर उन्हें अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजीव बब्बर, प्रजापति राजनीति मंच अध्यक्ष प्रणब टेकचंद, संयोजक राकेश प्रजापति, कृष्ण सरवारा, रेखा गोला, विनीता गोला, सुनीता गोला सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
आदेश गुप्ता ने प्रजापति राजनीति मंच के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये उनको आश्वस्त किया कि दिल्ली भाजपा सदैव प्रजापति समाज को साथ लेकर विकास पथ पर चलेगी। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में प्रजापति समाज की बड़ी भूमिका है। कौन ऐसा परिवार होगा जिस परिवार में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रजापति समाज की पहुँच न हो। पर्व और त्यौहार प्रजापति समाज की उपस्थिति के बिना संभव हो ही नहीं सकता। भाजपा प्रजापति समाज के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
राकेश प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने प्रजापति समाज के लोगों को तरक्की और रोजगार के साथ-साथ हुनर को पहचान दिलाई। इतना ही नहीं सरकार से लेकर संगठन तक में प्रजापति समाज की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रजापति समाज भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता रहा है।
Facebook Comments